नीरज कुमार साव/न्यूज11 भारत
देवरी/डेस्क: नई दिल्ली निर्देशानुसार तथा झालसा रांची के तत्वावधान में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह मार्तण्ड प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में गुरुवार को देवरी प्रखंड कार्यालय में कानूनी सेवा सह सशक्तिकरण कैंप का आयोजन किया गया इस कानूनी सेवा सह सशक्तिकरण कैंप की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार बन्धु कच्छप ने किया वहीं अंचलाधिकारी श्यामलाल मांझी , जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के सहायक एल ए डी सी रवि कांत शर्मा अधिवक्ता शैलेश कुमार के द्वारा कानूनी जानकारी दी गई.इस कार्यक्रम में प्रखंड के सभी विभागों ने भाग लिया और अपनी -अपनी विभाग से संबंधित योजनाओं का लाभ दिए. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पीएलवी महेंद्र प्रसाद वर्मा,कुश कुमार, गोविंद प्रसाद वर्मा, सागर कुमार सिंह, देवरी प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी , सहित कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा.
यह भी पढ़ें: रोहिणी में कोयला माफियाओं पर सीआईएसएफ का प्रहार, MMDR ACT के तहत अवैध कोयला जब्त