झारखंड राज्य बार काउंसिल

झारखंड राज्य बार काउंसिल के 22 नवनिर्वाचित सदस्यों की सूची जारी

विधिज्ञ परिषद की अधिसूचना के बाद चुनाव परिणामों को मिली आधिकारिक मान्यता

By : Ark Sahuliyar
झारखंड राज्य बार काउंसिल के 22 नवनिर्वाचित सदस्यों की सूची जारी

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखंड राज्य विधिज्ञ परिषद ने झारखंड राज्य बार काउंसिल के नवनिर्वाचित 22 सदस्यों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है. अधिसूचना जारी होने के साथ ही बार काउंसिल के नए सदस्यों के नामों पर औपचारिक मुहर लग गई है. नई परिषद में झारखंड हाईकोर्ट के साथ-साथ राज्य के विभिन्न जिला न्यायालयों के अधिवक्ताओं को भी प्रतिनिधित्व मिला है.

हाईकोर्ट और जिला अदालतों के अधिवक्ताओं को मिला मौका
नवनिर्वाचित सदस्यों में झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता अब्दुल कलम रशीदी प्रमुख नामों में शामिल हैं. इसके अलावा ललित यादव, अभिषेक कुमार भारती, प्रशांत कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव, पवन कुमार खत्री और मनोज कुमार-2 को भी सदस्य चुना गया है. परिषद में अनिल कुमार तिवारी, संजय कुमार विद्रोही, राजकुमार, निलेश कुमार, अनिल कुमार महतो और राजेश कुमार शुक्ला को भी स्थान मिला है. वहीं मनोज कुमार-3, जितेंद्र कुमार, अभय कुमार चतुर्वेदी और परमेश्वर मंडल भी निर्वाचित सदस्यों की सूची में शामिल हैं.

महिला अधिवक्ताओं को भी मिला प्रतिनिधित्व
बार काउंसिल के नए स्वरूप में महिला अधिवक्ताओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली है. मधुलता रानी, मीरा कुमारी, मौली सिन्हा और निवेदिता कुंडू को सदस्य चुना गया है. इसके अलावा रिंकू भकत भी परिषद के निर्वाचित सदस्यों में शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- शहर के बल्क वेस्ट जनरेटरों के लिए SWM पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य: रांची नगर निगम

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.