संतोष मेहता/न्यूज़ 11 भारत
राहे/डेस्क: प्रखंड के अभिराम उच्च विद्यालय पोगड़ा रांगामाटी मैदान में 16 टीमों के बीच दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता हुई. फाइनल मैच फुटबॉल क्लब तिलमीसेरेंग व लिटिल एंजल पोगड़ा के बीच खेला गया. इसमें लिटिल एंजल पोगड़ा की टीम विजेता रही. समापन समारोह में मुख्य अतिथि तमाड़ विधायक विकास मुंडा व विशिष्ट अतिथि में सिल्ली विधायक अमित महतो शामिल हुए. विजेता टीम को एक लाख ग्यारह हजार रुपये नकद राशि और ट्रॉफी वही उपविजेता टीम को 81 हजार रुपये नकद राशि और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया. वहीं तीसरे व चौथे स्थान की टीम को 32-32 हजार रुपए नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया .
मुख्य अतिथि तमाड़ विधायक विकास मुंडा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से भी युवा अपना भविष्य संवार सकते हैं. उन्होंने कहा कि खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन और लगन के साथ खेलें, सफलता अवश्य मिलेगी. खेल में हार-जीत लगी रहती है, इससे निराश होने के बजाय अनुभव लेकर आगे बढ़ना चाहिए. इससे पूर्व अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मैच का विधिवत उद्घाटन किया मौके पर ललित मुंडा, विधायक प्रतिनिधि रोहिताश चौधरी, झामुमो राहे प्रखंड अध्यक्ष पशुपति अहीर, ग्राम प्रधान दुबराज पाहान, मुखिया श्याम सिंह मुंडा, मुखिया नव कृष्ण लोहार, पंचायत समिति सदस्य अनीता देवी, परमेश्वर महतो, मनोज महतो, राजू महतो सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: गढ़वा एसडीएम ने मेराल में अवैध शराब के विरुद्ध चलाया अभियान,अवैध शराब निर्माण का अड्डा ध्वस्त