lohardaga-haldhar-girdhar-indoor-stadium-pay-and-p

लोहरदगा के हलधर-गिरधर इंडोर स्टेडियम में 'पे एंड प्ले' योजना शुरू, सदस्यता के लिए पंजीयन प्रारंभ

जिला खेल कार्यालय, लोहरदगा द्वारा जिले में खेल सुविधाओं के प्रभावी उपयोग, उनके बेहतर रख-रखाव तथा आम नागरिकों को खेल गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से हलधर-गिरधर इंडोर स्टेडियम, लोहरदगा के जीर्णोद्धा

By : Vaibhaw Vikram
लोहरदगा के हलधर-गिरधर इंडोर स्टेडियम में 'पे एंड प्ले' योजना शुरू, सदस्यता के लिए पंजीयन प्रारंभ

न्यूज11 भारत
लोहरदगा/डेस्क:
जिला खेल कार्यालय, लोहरदगा द्वारा जिले में खेल सुविधाओं के प्रभावी उपयोग, उनके बेहतर रख-रखाव तथा आम नागरिकों को खेल गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से हलधर-गिरधर इंडोर स्टेडियम, लोहरदगा के जीर्णोद्धार उपरांत 'पे एंड प्ले' योजना के तहत सदस्यता हेतु पंजीयन प्रारंभ किया गया है. स्टेडियम का विधिवत उद्घाटन शीघ्र किया जाएगा.

इच्छुक खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी पहले आओ–पहले पाओ के आधार पर सदस्यता प्राप्त कर सकते हैं. योजना के अंतर्गत सदस्यता शुल्क ₹1,500 (एक हजार पांच सौ रुपये) निर्धारित किया गया है, जबकि ₹200 प्रतिमाह मासिक शुल्क देय होगा. पंजीयन के लिए आवेदकों को दो पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो तथा एक वैध पहचान-पत्र की प्रति जमा करनी होगी. अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति जिला खेल कार्यालय, लोहरदगा (नव निर्मित समाहरणालय भवन) में संपर्क कर सकते हैं. साथ ही जिला खेल समन्वयक मधु तिर्की से मोबाइल नंबर 9835709128 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है. यह जानकारी जिला खेल पदाधिकारी, लोहरदगा द्वारा दी गई.

यह भी पढ़ें: 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद, कोल्हान यूनिवर्सिटी ने सभी परीक्षा किया रद्द
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.