lohardaga-market-complex-shop-rent-hike-chamber-of

मार्केट कॉम्प्लेक्स की दुकानों के नए किराये का विरोध, चैंबर ऑफ कॉमर्स ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

शहर के मार्केट कॉम्प्लेक्स की दुकानों के नए किराया निर्धारण को चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव दीपक रिंकू ने गलत बताया है. सचिव दीपक रिंकू ने अनुमंडल पदाधिकारी सुमंत तिर्की को ज्ञापन सौंपकर नगर परिषद द्वारा व

By : Vaibhaw Vikram
मार्केट कॉम्प्लेक्स की दुकानों के नए किराये का विरोध, चैंबर ऑफ कॉमर्स ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क:
शहर के मार्केट कॉम्प्लेक्स की दुकानों के नए किराया निर्धारण को चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव दीपक रिंकू ने गलत बताया है. सचिव दीपक रिंकू ने अनुमंडल पदाधिकारी सुमंत तिर्की को ज्ञापन सौंपकर नगर परिषद द्वारा वर्ष 2025 में किए गए नए किराया निर्धारण को वापस लेने तथा इसके स्थान पर एकरारनामा एवं प्रचलित नियमों के अनुरूप केवल किराया वृद्धि करने की मांग की है. चैंबर सचिव का कहना है कि बार-बार नया किराया निर्धारण करना न केवल अनुबंध की भावना के विपरीत है,बल्कि इससे दुकानदारों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है.

चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव दीपक रिंकू ने अपने आवेदन में बताया कि वर्ष 1998 में तत्कालीन अनुमंडल प्रशासन द्वारा शहर में मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण कर दुकानों का आवंटन किया गया था. उस समय प्रति वर्गफुट दो रुपये की दर से किराया निर्धारित किया गया था तथा सभी दुकानदारों के साथ विधिवत एकरारनामा भी किया गया था. बाद में वर्ष 2012 में किराया बढ़ाकर 10 रुपये प्रति वर्गफुट कर दिया गया. 

इस वृद्धि को लेकर कुछ दुकानदारों ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था और मामला आज भी न्यायालय में विचाराधीन है. आवेदन में कहा गया है कि न्यायालय में मामला लंबित रहने के बावजूद नगर परिषद ने वर्ष 2025 में दुकानों का पुनः किराया निर्धारण करते हुए 24 से 25 रुपये प्रति वर्गफुट की नई दर तय कर दी है. चैंबर सचिव का तर्क है कि किसी भी दुकान का किराया आवंटन के समय एक बार निर्धारित किया जाता है और उसके बाद एकरारनामा की शर्तों के अनुसार समय-समय पर किराया वृद्धि की जाती है. बार-बार नया किराया निर्धारण करना न तो अनुबंध की शर्तों के अनुरूप है और न ही न्यायसंगत. 

चैंबर सचिव दीपक रिंकू ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि जमीन का सर्किल रेट समय-समय पर बढ़ना एक सामान्य प्रक्रिया है,लेकिन केवल सर्किल रेट को आधार बनाकर बार-बार नया किराया तय करना व्यवहारिक नहीं है. इससे छोटे एवं मध्यम वर्ग के व्यवसायियों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ रहा है. कई दुकानदार बढ़े हुए किराये का भुगतान करने की स्थिति में नहीं हैं,जिसके कारण किराया बकाया रहने की समस्या बढ़ रही है. इससे नगर परिषद को भी अपेक्षित राजस्व प्राप्त नहीं हो पा रहा है. चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव दीपक रिंकू का कहना है कि यदि एकरारनामा की शर्तों के अनुरूप नियमानुसार किराया वृद्धि की व्यवस्था लागू की जाती है तो दुकानदारों पर अनावश्यक वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा और वे नियमित रूप से किराया जमा कर सकेंगे. 

इससे नगर परिषद का राजस्व संग्रह भी बेहतर होगा और अनावश्यक विवादों से बचा जा सकेगा. ज्ञापन के माध्यम से दीपक रिंकू ने अनुमंडल पदाधिकारी से पूरे मामले की गंभीरता एवं सहानुभूतिपूर्वक समीक्षा करने का आग्रह किया है. साथ ही नगर परिषद द्वारा जारी वर्तमान किराया निर्धारण आदेश को वापस लेकर अनुबंध एवं नियमों के अनुरूप केवल किराया वृद्धि की व्यवस्था लागू करने की मांग की है. चैंबर ने आशा व्यक्त की है कि प्रशासन इस विषय पर सकारात्मक पहल करेगा,जिससे व्यापारियों के हितों की रक्षा होने के साथ-साथ नगर परिषद के राजस्व हित भी सुरक्षित रह सकेगा.

यह भी पढ़ें: चांडिल: अनियमित बिजली सेवा आपूर्ति को लेकर भड़के लोग, लंबे समय तक चला मीटिंग, कोई निष्कर्ष नही
 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.