न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड सरकार में मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि सोनू जी का असमय निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका निधन सदैव खलेगा.
बीरेंद्र प्रधान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.
यह भी पढ़ें: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने दी श्रद्धांजलि