विभागीय कार्य

चौपारण में 33 KV लाइन में चलेगा मेंटेनेंस कार्य, सुबह 10 बजे से 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित, SDO ने की सहयोग की अपील

उपभोक्ताओं से बिजली से संबंधित जरूरी काम पहले निपटा लेंने का अनुरोध<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चौपारण में 33 KV लाइन में चलेगा मेंटेनेंस कार्य, सुबह 10 बजे से 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित, SDO ने की सहयोग की अपील

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत 

बरही/डेस्क: बरही और चौपारण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना है.  सोमवार को चौपारण की बिजली के 33 KV लाइन में मेंटेनेंस कार्य चलने के कारण 5 घंटे बिजली ठप रहेगी. बरही SDO ने जनता से सहयोग की अपील की है. 22 जून को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक 33 केवी बरही-चौपारण लाइन में मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा. इसलिए पांच घंटे विद्युत आपूर्ति में व्यवधान रहेगा.

इस दौरान 33 केवी बरही से चौपारण लाइन पूरी तरह बंद रहेगी, जिसके कारण चौपारण प्रखंड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.  बरही के विद्युत कार्यपालक अभियंता (SDO) ने बताया कि आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण यह शटडाउन लिया जा रहा है. उन्होंने उपभोक्ताओं को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है और विभाग के इस कार्य में सहयोग की अपील की है. 

विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि बिजली से संबंधित जरूरी काम पहले निपटा लें. पानी का स्टोर, मोबाइल चार्जिंग, इनवर्टर बैकअप जैसे इंतजाम कर लें ताकि परेशानी न हो. 

यह भी पढ़ें:  चौपारण में 6 लेन निर्माण में लापरवाही से जोकट में महाजाम, 12 किमी तक लगी वाहनों की कतार, यात्री परेशान

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.