करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत  

इमली चौक के पास निर्माणाधीन मकान में बड़ा हादसा, ढलाई के दौरान करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत  

मौके पर बनी तनाव की स्थिति, सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित 

By : Ark Sahuliyar
इमली चौक के पास निर्माणाधीन मकान में बड़ा हादसा, ढलाई के दौरान करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत  

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क
: रांची के इमली चौक के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब निर्माणाधीन मकान में ढलाई के दौरान एक मजदूर करंट की चपेट में आ गया. हादसे में मजदूर श्रीराम लोहरा की मौत हो गई. मजदूर की मौत की खबर जैसे ही परिजनों और स्थानीय लोगों को मिली, बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. लोगों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग शुरू कर दी. स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा गया, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ. 

मजदूर की मौत के बाद निर्माण स्थल पर मौजूद मकान मालिक और ठेकेदार के मौके से फरार होने की बात भी सामने आई है. घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई और सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई. सड़क जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही अरगोड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने लोगों से बातचीत कर सड़क जाम हटाने का प्रयास शुरू किया. काफी देर तक चली बातचीत के बाद वार्ड पार्षद और अरगोड़ा थाना प्रभारी ने मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया कि मकान मालिक और ठेकेदार से मुआवजा दिलाने की दिशा में कार्रवाई की. 

यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार की तीन नीतियों से झारखंड को हर साल होगा 22 हजार करोड़ का नुकसान: राधाकृष्ण किशोर 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.