हादसा

रामगढ़ के कचान में बड़ा हादसा, जंगल में खुखड़ी चुनने गए व्यक्ति का ब्लास्ट में दाया हाथ फटा, MMCH में इलाज जारी

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल अवस्था में उन्हें तुरंत इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
रामगढ़ के कचान में बड़ा हादसा, जंगल में खुखड़ी चुनने गए व्यक्ति का ब्लास्ट में दाया हाथ फटा, MMCH में इलाज जारी

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: रामगढ़ थाना क्षेत्र के कचान गाँव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है गाँव निवासी शनिचर राम सुबह करीब 7:00 बजे खुखड़ी चुनने के लिए पास के जंगल में गए हुए थे, इसी दौरान जंगल में एक स्थान पर जैसे ही उन्होंने अपना हाथ रखा, वहां जोरदार ब्लास्ट हो गया इस अचानक हुए विस्फोट में शनिचर राम का दाया हाथ बुरी तरह से फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल अवस्था में उन्हें तुरंत इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. प्लास्टिक के अंदर ऐसा क्या सामान रखा था जिससे यह विस्फोट हुआ, इसका स्पष्ट पता अभी नहीं चल सका है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है, ताकि ब्लास्ट की वास्तविक वजहों और उसमें प्रयुक्त सामग्री का पता लगाया जा सके.

थाना प्रभारी ओम प्रकश ने बतया कि  पुरे मामले कि जंच कि जा रही है, हलांकि  ब्लास्ट किन करणों से हुआ इसका स्पस्ट पता नहीं चल पाया हैं पीड़ित से पुछताछ के बाद और घटना स्थाल कि जंच के बाद यह स्पस्ट हो पाएगा.

यह भी पढ़ें: जेपीएससी-जेएसएससी में कथित धांधली मामले में अपनी मांगों  के समर्थन में बीजेपी का डीसी कार्यालय घेराव

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.