श्रावणी मेला

श्रावणी मेला में बड़ी कार्रवाई! 42.5 किलो खराब पेड़ा किया गया नष्ट, तीन प्रतिष्ठानों पर लगा जुर्माना

श्रावणी मेला में बड़ी संख्या में 42.5 किलो खराब पेड़ा पाया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.

By : Dipali Kumari
श्रावणी मेला में बड़ी कार्रवाई! 42.5 किलो खराब पेड़ा किया गया नष्ट, तीन प्रतिष्ठानों पर लगा जुर्माना

न्यूज़11 भारत 
देवघर/डेस्क:
 श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को साफ, सुरक्षित और अच्छी गुणवत्ता का खाना मिले, इसे सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेला क्षेत्र के पेड़ा दुकानों, होटलों और भोजनालयों का निरीक्षण किया. मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब की मदद से खाद्य पदार्थों की मौके पर ही जांच कर उनकी गुणवत्ता भी परखी गई. इस दौरान बड़ी संख्या में 42.5 किलो खराब पेड़ा पाया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. साथ ही दुकानदारों पर 2-2 हज़ार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया. 

निरीक्षण अभियान के दौरान गंगा साह पेड़ा भंडार, गणेश पेड़ा भंडार, बैद्यनाथ पेड़ा भंडार, अन्नपूर्णा पेड़ा भंडार, महावीर पेड़ा भंडार, श्री गंगा साह पेड़ा भंडार, बाबा पेड़ा भंडार, माँ अन्नपूर्णा भोजनालय, अजय भोजनालय तथा शिव होटल एंड रेस्टोरेंट सहित अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया. कुल 45 पेड़ा के सैंपलों की जाँच की गयी, जिसमें 03 गलत तथा 42 सही पाये गये.  गंगा साह पेड़ा भंडार, श्री गंगा साह पेड़ा भंडार एवं शिव होटल एंड रेस्टोरेंट पर जुर्माना लगाया गया. सभी पेड़ा विक्रेताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित पेड़ा निर्माण एवं विक्रय करने एवं स्वच्छता बनाए रखने का सख्त निर्देश दिया गया है. 

निरीक्षण अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार शर्मा, प्रकाश चन्द्र गुग्गी, शैलेश कुमार यादव, संजय कुमार, अंजली विना मिंज, सहायक प्रिंस कुमार चौधरी, जसलोक प्रकाश, रोहित कुमार महतो, देव कुमार जायसवाल, पुलिस बल एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: JPSC घोटाला: रांची और लखनऊ से 5 लोगों की गिरफ़्तारी, CID की कार्रवाई जारी

संबंधित सामग्री

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम