गैर-जमानती वारंट

गैर-जमानती वारंट के खिलाफ चैनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच वारंटी गिरफ्तार

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है.

By : Ark Sahuliyar
गैर-जमानती वारंट के खिलाफ चैनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच वारंटी गिरफ्तार

संतोष श्रीवास्तव/संदीप चौरसिया/न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है. चैनपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार किए गए वारंटियों में दुखन चंद्रवंशी, मनोज चौधरी, निरंजन चौधरी, टपू विश्वकर्मा और गोपाल भुइयां शामिल हैं.

पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, इन सभी अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था. वारंट जारी होने के बाद से ही पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत थी. इसी क्रम में पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चैनपुर थाना पुलिस की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पांचों वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद थाने में आवश्यक कागजी एवं कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई.

इसके पश्चात सभी गिरफ्तार वारंटियों को सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा.
 
संबंधित सामग्री

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम