अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ बड़ा एक्शन

निरसा के बिरसिंहपुर में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ CISF–ECL का बड़ा एक्शन, 50 टन कोयला जब्त

CISF–ECL की संयुक्त छापेमारी, 50 टन कोयला जब्त, कारोबारियों में हड़कंप

By : Ark Sahuliyar
निरसा के बिरसिंहपुर में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ CISF–ECL का बड़ा एक्शन, 50 टन कोयला जब्त

धर्मेंद्र शर्मा/न्यूज़11 भारत 
निरसा/डेस्क:
अवैध कोयला कारोबार पर नकेल कसने के लिए CISF और ECL की टीम ने देर रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में करीब 50 टन अवैध कोयला जब्त किया गया है. मामला निरसा थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर पहाड़ी स्थित काली मंदिर के समीप टावर के पास का है. 

सूचना मिली थी कि अवैध कारोबारियों ने यहां बड़ी मात्रा में कोयले को बोरों में भरकर छिपा रखा है. बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे में इस कोयले को पिकअप वैन के जरिए विभिन्न कोयला भट्ठों तक पहुंचाया जाता था.
  
गुप्त सूचना मिलते ही CISF मुगमा, शीतलपुर और ECL मुगमा सुरक्षा कर्मियों की संयुक्त टीम ने इलाके में दबिश दी. कार्रवाई के दौरान मौके से लगभग 50 टन अवैध कोयला बरामद किया गया. जब्त कोयले को ट्रैक्टरों के माध्यम से लोड कर सेंटरपुल स्थित ECL साइडिंग भेज दिया गया है. इस बड़ी कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में अफरा-तफरी मच गई है. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान करने में जुटी है.

यह भी पढ़ें- 60 लाख के जेवरात चोरी का खुलासा: उड़ीसा के गुलगुलिया गैंग का सदस्य गिरफ्तार, हैदराबाद में मिली थी विशेष ट्रेनिंग

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.