गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रमना थाना मुख्यालय में अवैध महुआ शराब के साथ चुलाने वाली सामग्री को किया विनष्ट

गुप्त सूचना के बाद सशस्त्र बलों के साथ चलाया गया छापामारी अभियान

By : Admin
गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रमना थाना मुख्यालय में अवैध महुआ शराब के साथ चुलाने वाली सामग्री को किया विनष्ट

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:  गढ़वा पुलिस ने गढ़वा जिले के रमना थाना अंतर्गत हारादाग बाजार में अवैध रूप से देशी महुआ शराब बनाकर तस्करी करने की गुप्त सूचना प्राप्त होने के बाद. प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी, रमना के द्वारा थाना के सशस्त्र बलों के साथ छापामारी अभियान चलाया जहाँ छापामारी के क्रम में लगभग 5 क्विंटल जावा महुआ एवं शराब की भट्टी को मौके पर विनष्ट किया गया साथ ही 60 लीटर चुलाई देशी शराब तथा शराब को बनाने में प्रयुक्त 2 गैस सिलेंडर, 1 एल्युमिनियम का तसला, 01 चूल्हा और शराब बनाने के उपकरण को मौके से विधिवत जप्त करते हुए शराब को थाना लाया गया.

इस संबंध में तस्कर एवं कारोबारी पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. उल्लेखनीय है कि आगामी दुर्गापूजा(विजयादशमी) को शांत वातावरण में संपन्न कराने को लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध शराब के कारोबार को रोकने के उद्देश्य से यह छापामारी अभियान चलाई गई है.वहीं गढ़वा पुलिस के द्वारा यह कार्यवाई बताने के लिए काफी है की किसी भी हाल में अवैध कारोबार किसी भी सूरत में गढ़वा पुलिस बर्दास्त नहीं करेगी.

यह भी पढ़ें: गढ़वा समाहरणालय में किया गया हिंदी दिवस का आयोजन, अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा- हिंदी का करें अधिक से अधिक प्रयोग

संबंधित सामग्री

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई