पुलिस कार्रवाई

लेस्लीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई विभिन्न मामलों में फरार वांछित चार वारंटी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

सभी अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
लेस्लीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई  विभिन्न मामलों में फरार वांछित चार वारंटी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

संतोष श्रीवास्तव /प्रेम कुमार 

पलामू /डेस्क: पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है.लेस्लीगंज पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित चार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

गिरफ्तार किए गए वारंटियों में रेवारातू निवासी सिकंदर राम (पिता मिठू राम), राजहरा निवासी पप्पू सिंह (पिता परशु सिंह), चौखड़ा निवासी कमेश साव (पिता पूरन साव) तथा मुरमुसी निवासी कबीर कुमार उर्फ हरेंद्र कुमार (पिता सुनील राम) शामिल हैं.

पुलिस प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इन सभी अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे. वारंट जारी होने के बाद से ही पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई थी. गुप्त सूचना और सटीक रणनीति के आधार पर लेस्लीगंज थाना पुलिस की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर चारों अभियुक्तों को दबोच लिया.

गिरफ्तारी के उपरांत थाने में आवश्यक कागजी और कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की गईं. इसके बाद सभी वारंटियों को सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: प्रदेश कांग्रेस ने अभिलाष साहू का निलंबन रद्द किया, प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर फिर से नियुक्त

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.