ANI की छापेमारी

लोहरदगा में NIA की बड़ी कार्रवाई, पांच ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी

लोहरदगा जिले में पांच अलग-अलग स्थानों पर एक साथ NIA की रेड पड़ी. रांची स्थित RSS कार्यालय में हुई बमबारी से जुड़ा मामला बताया जा रहा है.

By : News11 Bharat
लोहरदगा में NIA की बड़ी कार्रवाई, पांच ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी

न्यूज़ 11/भारत 
लोहरदगा/डेस्क:
 राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज गुरुवार को लोहरदगा जिले में पांच अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी की. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई रांची स्थित RSS कार्यालय में हुई बमबारी की घटना से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में की जा रही है. सूत्रों के अनुसार, एनआईए की टीम स्थानीय पुलिस बल के सहयोग से संदिग्धों के ठिकानों पर सुबह करीब 4 बजे पहुंची और दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की गहन जांच की. कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी रखी गई.

मामले का मुख्य अपराधी अमन अंसारी जो कि बमबारी के आरोप में फिलहाल जेल में है, उसके घर जब NIA की टीम पहुंची और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो दरवाजा नहीं खोला गया, जिसके बाद बिजली विभाग की क्रेन से पुलिस चढ़कर ऊपर ताले में पहुंची.

फिलहाल एनआईए की ओर से आधिकारिक तौर पर छापेमारी के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है. जांच पूरी होने के बाद एजेंसी की ओर से अधिकृत बयान जारी किए जाने की संभावना है. एनआईए की टीम इस पूरे नेटवर्क और संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच में जुटी हुई है. छापेमारी के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.

इसे भी पढ़ें: 108 एंबुलेंस संचालन का जिम्मा अब सदर अस्पतालों को, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की बड़ी घोषणा

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.