JSSC JE पेपर लीक

JSSC JE पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, Bynsis Technology Pvt. Ltd. के निदेशक अरुण कुमार गिरफ्तार

2022 JSSC कनीय अभियंता परीक्षा पेपर लीक मामले में SIT ने बड़ी कार्रवाई करते हुए परीक्षा संचालन एजेंसी Bynsis Technology Pvt. Ltd. के निदेशक अरुण कुमार को गिरफ्तार किया है. 

By : Ark Sahuliyar
JSSC JE पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, Bynsis Technology Pvt. Ltd. के निदेशक अरुण कुमार गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
वर्ष 2022 में आयोजित झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की कनीय अभियंता (JE) परीक्षा के पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले की जांच कर रही SIT ने परीक्षा संचालन एजेंसी Bynsis Technology Pvt. Ltd. के निदेशक अरुण कुमार को मुंबई से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद उन्हें 10 अगस्त 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

3 जुलाई 2022 को आयोजित की गयी थी परीक्षा
दरअसल, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 3 जुलाई 2022 को कनीय अभियंता (डिप्लोमा) के 1,279 पदों पर नियुक्ति के लिए प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई थी. परीक्षा की प्रथम पाली शुरू होने से पहले ही उत्तरमाला वायरल होने और प्रश्नपत्र लीक होने की सूचना सामने आई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए JSSC ने परीक्षा को रद्द कर दिया था.

परीक्षा से पहले वायरल हुई थी उत्तरमाला
पेपर लीक मामले में अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले प्रश्न और उत्तर उपलब्ध कराए जाने की बात सामने आई थी. जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि पटना में अभ्यर्थियों को प्रश्नोत्तर रटवाए गए थे. अनुसंधान के दौरान परीक्षा संचालन एजेंसी की संभावित संलिप्तता के संबंध में भी महत्वपूर्ण साक्ष्य पुलिस के हाथ लगे. मामले में अभ्यर्थी मिथलेश कुमार महतो के लिखित आवेदन के आधार पर नामकुम थाना कांड संख्या 227/22, दिनांक 14 जुलाई 2022 को दर्ज किया गया था. प्राथमिकी में IPC की धारा 420, 467, 468, 120(B), IT Act की धारा 66 और बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम की धारा 10 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी.

जांच के लिए गठित की गई थी SIT
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कांड के उद्भेदन और बेहतर अनुसंधान के लिए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया था. जांच के क्रम में अब तक कई आरोपियों की भूमिका सामने आ चुकी है. पूर्व में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. SIT ने अब परीक्षा संचालन एजेंसी के निदेशक अरुण कुमार को मुंबई से गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें- विधानसभा की कार्रवाई अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, एक दिन पहले ही हुआ सत्रावसान

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.