गैंगस्टर प्रिंस खान

13 माइल गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई! गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह का संदिग्ध गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

25 जुलाई की रात दो हाइवा वाहनों पर हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.

By : Dipali Kumari
13 माइल गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई! गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह का संदिग्ध गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

न्यूज़11 भारत 
हजारीबाग/डेस्क:
बड़कागांव मार्ग के 13 माइल ट्रांसपोर्ट रोड पर 25 जुलाई की रात दो हाइवा वाहनों पर हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने घटना में संदिग्ध भूमिका पाए जाने पर पिपराडीह निवासी अंकित कुमार पांडेय को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान उसके मोबाइल फोन की जांच की गयी जांच में टेलीग्राम एप के माध्यम से गैंगस्टर प्रिंस खान एवं उसके गिरोह के सदस्यों से चैट किए जाने की बात सामने आई.

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के क्रम में अंकित कुमार पांडेय ने अपराध स्वीकार कर लिया है. उसने पुलिस को बताया कि उसने प्रिंस खान के निर्देश पर ही 25 जुलाई की रात अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बड़कागांव थाना क्षेत्र के 13 माइल स्थित ट्रांसपोर्ट रोड में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था. साथ ही प्रिंस खान गिरोह (K.S.S.) के नाम से धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा था. 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि घटना में प्रयुक्त हथियार और बम पिपराडीह गांव के समीप स्थित लंबे समय से बंद पड़े गैस प्लांट में छिपाकर रखे गए हैं. उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम उसे लेकर हथियार और बम बरामद करने के लिए वहां पहुंची. पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त एक देसी पिस्तौल, 7.62 mm का एक खोखा, 7.62 mm का एक मिस फायर गोली , 7.62 mm का एक जिंदा गोली, एक देशी बॉम तथा चार हस्तलिखित धमकी भरा पर्चा बरामद किया.

हथियार बरामदगी के दुआरण अंकित पांडेय ने अचानक एक पुलिस जवान को धक्का दिया और बरामद किये गए देसी पिस्तौल से पुलिस बल को निशाना बनाकर गोली चला दी. इसके बाद वह भागने का प्रयास करने लगा. पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें अंकित कुमार पांडेय के पैर में गोली लगी. गोली लगने के बाद वह मौके पर गिर पड़ा, जिसे पुलिस जवानों ने पकड़ लिया.घायल आरोपी को पुलिस ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बड़कागांव ले गए, जहां से उसे बेहतर ईलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. 

इसे भी पढ़ें: JPSC आंदोलन का आज 15वां दिन: 7 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं देवेंद्र नाथ महतो

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.