न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची में बाइक चोरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. लोअर बाजार थाना पुलिस ने ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो शहर से बाइक उड़ाता था और महज एक हजार रुपये में उसे ठिकाने लगा देता था. मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरोह के 7 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की 4 बाइक बरामद हुई है.
इन आरोपियों ने रांची के रिम्स से लेकर सदर अस्पताल और नामकुम से लेकर डोरंडा तक, शहर के कई इलाकों में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया था. इतना ही नहीं चोरी की बाइक को रांची के ग्रामीण इलाकों में सक्रिय बाइक चोरों तक पहुंचाया जाता था.
पुलिस के मुताबिक, इस पूरे नेटवर्क का सरगना बेड़ो इलाके का रहने वाला शातिर अपराधी है.
इसे भी पढ़ें: रांची में मिल रहा मात्र 35 रुपये किलो प्याज, खरीदने के लिए लगी लोगों की लंबी कतार