अशोक नगर हाई-प्रोफाइल चोरी

रांची के अशोक नगर हाई-प्रोफाइल चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, 1 करोड़ रूपए की रिकवरी; एक आरोपी बिहार से गिरफ्तार

राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित अशोक नगर में हुई हाई-प्रोफाइल चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.

By : Ark Sahuliyar
रांची के अशोक नगर हाई-प्रोफाइल चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, 1 करोड़ रूपए की रिकवरी; एक आरोपी बिहार से गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित अशोक नगर में हुई हाई-प्रोफाइल चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में एक आरोपी को बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है और उसके पास से बड़ी मात्रा में चोरी के जेवरात बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपी की पहचान जेवर व्यवसायी मो. समीर खान उर्फ कबीर खान के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से करीब 400 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए हैं. इस मामले में अब तक नकदी और जेवरात मिलाकर करीब ₹1 करोड़ की रिकवरी की जा चुकी है. हालांकि, इस हाई-प्रोफाइल चोरी का मुख्य आरोपी मो. इरफान अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है. 

यह भी पढ़ें- खूंटी में भीड़ ने बकरी चोरी करने के आरोप में तीन युवकों को पीटा, एक की मौत

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.