मीट दुकानदार

कैबिनेट का बड़ा फैसला! झारखंड में अब मीट बेचने वालों के लिए NOC और FSSAI लाइसेंस अनिवार्य

राज्य मंत्रिपरिषद ने कल मंगलवार को झारखंड म्युनिसिपल रेगुलेशन-2026 को मंजूरी दे दी है.

By : Dipali Kumari
कैबिनेट का बड़ा फैसला! झारखंड में अब मीट बेचने वालों के लिए NOC और FSSAI लाइसेंस अनिवार्य

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 झारखंड के शहरी क्षेत्रों में अब मांस और मीट उत्पादों का कारोबार करने के लिए NOC लेना अनिवार्य होगा. राज्य मंत्रिपरिषद ने कल मंगलवार को झारखंड म्युनिसिपल रेगुलेशन-2026 को मंजूरी दे दी है.

नए नियम के तहत नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत क्षेत्र में मीट, मछली और मुर्गे का कारोबार करने वालों को ट्रेड लाइसेंस के साथ नगर निकाय से एनओसी लेनी होगी. दुकानदारों और वधशाला संचालकों के पास FSSAI का वैध लाइसेंस भी जरूरी होगा.
शहरी निकायों में मीट का व्यवसाय शुरू करने अथवा उसे जारी रखने से पहले ट्रेड लाइसेंस हासिल करना अनिवार्य है. इसके लिए कारोबारी राज्य शहरी विकास अभिकरण के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

नियमों का पालन नहीं करने पर नगर निकाय कार्रवाई कर सकते हैं और मीट या उसके उत्पादों को जब्त भी किया जा सकता है. वहीं, खुले में मांस रखने या बेचने पर भी रोक रहेगी. दुकानदारों को मांस को शीशे के काउंटर में या ढककर रखना होगा. साथ ही  मीट से निकलने वाले कचरे के लिए उचित कंटेनर रखना और उसका सही तरीके से निस्तारण करना भी जरूरी होगा.

इसे भी पढ़ें: रक्षाबंधन तक झारखंड में झमाझम बारिश, आज और कल कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.