रिश्वत

चक्रधरपुर रेल मंडल में CBI की बड़ी कार्रवाई, 24 लाख की रिश्वत लेते वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार

चक्रधरपुर मंडल में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है.

By : News11 Bharat
चक्रधरपुर रेल मंडल में CBI की बड़ी कार्रवाई, 24 लाख की रिश्वत लेते वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत 
चक्रधरपुर/डेस्क:
 दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ CBI ने भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी ने डिप्टी चीफ सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर को कथित तौर पर 24 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. मामले में कोलकाता स्थित निजी कंपनी एमआरटी सिग्नल्स लिमिटेड के दो प्रतिनिधियों को भी हिरासत में लिया गया है.

क्या है पूरा मामला?

सीबीआई की शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपी अधिकारी पर चक्रधरपुर मंडल में चल रही सिग्नल और टेलीकम्युनिकेशन परियोजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण फाइलों को मंजूरी देने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है. बताया जा रहा है कि कॉन्ट्रैक्ट वेरिएशन और प्राइस वेरिएशन क्लॉज से संबंधित फाइलों को आगे बढ़ाने तथा कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए पैसों की डिमांड की गयी थी. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि इसी मामले में आरोपी अधिकारी ने पहले भी मई 2025 में 25 लाख रुपये की  रिश्वत ली थी.

हावड़ा स्टेशन पर बिछाया गया जाल

शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने 24 जुलाई को मामला दर्ज कर निगरानी शुरू की. जांच के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी अधिकारी शेष 4 लाख रुपये लेने के लिए हावड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचने वाला है. इसके बाद एजेंसी ने ट्रैप बिछाया और जैसे ही रिश्वत की रकम का लेन-देन हुआ, अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया. 

गिरफ्तारी के बाद हुई ताबड़तोड़ छापेमारी 

गिरफ्तारी के तुरंत बाद सीबीआई की अलग-अलग टीमों ने झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में आरोपी अधिकारी तथा मामले से जुड़े अन्य लोगों के घरों और कार्यालयों पर एक साथ छापेमारी की. तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: एक बार फिर दहला बड़कागांव: हाईवा पर ताबड़तोड़ फायरिंग, प्रिंस खान गैंग के नाम का पर्चा बरामद

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.