न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची में पुलिस ने नशीले कफ सिरप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. फुटकल टोली, सिमलिया में छापेमारी कर पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप WINGS ONEREX CODINE की 570 बोतलों के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को रिंग रोड हाजी चौक के पास प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद फुटकल टोली, सिमलिया में पुलिस ने छापेमारी कर प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद की. साथ ही तीन तस्करों को गिरफ्तार किया. मौके से 3 मोबाइल फोन भी बरामद किये गए हैं. सभी तस्कर रांची के अलग-अलग इलाकों में प्रतिबंधित कफ सिरप की सप्लाई करते थे.
इसे भी पढ़ें: रांची: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में निषेधाज्ञा, पार्क बंद होने से बढ़ी लोगों की परेशानी