ईडी रेड

290 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 11 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

कोहिनूर पावर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े करीब 290 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में कोलकाता के 11 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी.

By : Dipali Kumari
290 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 11 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

न्यूज़11 भारत 
सरायकेला/डेस्क:
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता जोन-1 ने आज गुरुवार को कोहिनूर पावर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े करीब 290 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में कोलकाता के 11 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. कार्रवाई कंपनी के प्रमोटर्स प्रशांत बोथरा और विजय बोथरा, अन्य निदेशकों, ऑडिटर्स और कॉर्पोरेट परिसरों में की गई.

ईडी की जांच के अनुसार, कोहिनूर पावर ने झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल में 66 मेगावाट क्षमता का थर्मल पावर प्लांट लगाने के नाम पर विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों से कर्ज लिया था. आरोप है कि कर्ज की रकम चांडिल प्रोजेक्ट में लगाने के बजाय ग्रुप की अन्य फर्जी और संबद्ध कंपनियों में डायवर्ट कर दी गई और निजी संपत्ति बनाने में इस्तेमाल की गई.

कोयला आवंटन मामले से भी जुड़ा है नाम

कोहिनूर ग्रुप का चांडिल-जमशेदपुर क्षेत्र में व्यावसायिक प्रभाव रहा है. 2005 में झारखंड सरकार के साथ एमओयू के बाद आदित्यपुर में इसका कार्यालय खोला गया था. बाद में मेदनिराई कोयला ब्लॉक आवंटन में गलत नेटवर्थ दिखाने और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में सीबीआई ने भी एफआईआर दर्ज की थी.

छापेमारी के दौरान ईडी ने दस्तावेज, लैपटॉप, मोबाइल और संदिग्ध बैंक ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड जब्त किए हैं. एजेंसी का उद्देश्य बैंक फंड्स की अंतिम ट्रेल का पता लगाना और डायवर्ट की गई संपत्तियों को कुर्क करना है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व कार्यवाहक चीफ जस्टिस हरीश चंद्र मिश्रा का निधन

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.