ED का बड़ा एक्शन

धनबाद में ED का बड़ा एक्शन: 160 करोड़ रूपए के म्यूचुअल फंड निवेश फ्रीज, 1.02 करोड़ रूपए नकद जब्त

अवैध कोयला खनन, कोयला तस्करी और जबरन वसूली से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद में बड़ी कार्रवाई करते हुए 31 परिसरों पर एक साथ छापेमारी की.

By : Ark Sahuliyar
धनबाद में ED का बड़ा एक्शन: 160 करोड़ रूपए के म्यूचुअल फंड निवेश फ्रीज, 1.02 करोड़ रूपए नकद जब्त

न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क:
अवैध कोयला खनन, कोयला तस्करी और जबरन वसूली से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद में बड़ी कार्रवाई करते हुए 31 परिसरों पर एक साथ छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान ED ने 160 करोड़ रूपए के म्यूचुअल फंड निवेश को फ्रीज कर दिया, जबकि 1.02 करोड़ रूपए नकद भी जब्त किए गए हैं. छापेमारी के दौरान कई कंपनियों से जुड़े वित्तीय दस्तावेज, लेखा-जोखा और डिजिटल उपकरण भी जब्त किए गए हैं. ED इन साक्ष्यों के आधार पर अवैध कोयला कारोबार से जुड़े धन के लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग के नेटवर्क की गहन जांच कर रही है.

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई अवैध कोयला कारोबार के जरिए अर्जित धन को वैध बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में की गई है. जांच एजेंसी अब जब्त किए गए दस्तावेजों और डिजिटल डिवाइस की फॉरेंसिक जांच कर वित्तीय लेन-देन की कड़ियों को खंगाल रही है. गौरतलब है कि इसी मामले में ED ने नवंबर 2025 में भी कई स्थानों पर छापेमारी की थी. ताजा कार्रवाई को उसी जांच की अगली कड़ी माना जा रहा है. ED की इस कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबार से जुड़े नेटवर्क पर शिकंजा और कसने की संभावना जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें- अवैध कोयला खनन के खिलाफ कार्रवाई, ED ने धनबाद के 31 जगहों पर चलाया तलाशी अभियान

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.