न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में जीएसटी से जुड़ी कथित गड़बड़ी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कार्रवाई तेज कर दी है. ईडी की टीम ने झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुल चार ठिकानों पर छापेमारी की है. इनमें तीन ठिकाने जमशेदपुर और एक कोलकाता में बताए जा रहे हैं.
यह कार्रवाई पीएमएलए, 2002 की धारा 17 के तहत जीएसटी आईटीसी घोटाले से जुड़े मामले में की जा रही है. ईडी के अनुसार, तलाशी और जब्ती की कार्रवाई ज्ञान चंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल, उनके लेखाकार संजय पारेख और अन्य संबंधित लोगों के परिसरों में की जा रही है.
जांच एजेंसी के मुताबिक, ज्ञान चंद जायसवाल पर वास्तविक माल की आपूर्ति के बिना गैर-मौजूद संस्थाओं से चालान प्राप्त कर फर्जी जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का लाभ लेने का आरोप है.
ईडी की कार्रवाई के दौरान संबंधित परिसरों में दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: आज झारखंड बंद! अपनी मांगों के लिए सड़क पर उतरा आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा