डूरंड कप की मेजबानी

मेजर जनरल सज्जन सिंह मान एवं कर्नल हेमचंद्रा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

पहली बार झारखंड प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप की मेजबानी कर रहा

By : Ark Sahuliyar
मेजर जनरल सज्जन सिंह मान एवं कर्नल हेमचंद्रा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मेजर जनरल सज्जन सिंह मान (जीओसी, 23 इन्फैंट्री डिविजन) एवं नोडल ऑफिसर डूरंड कप कर्नल हेमचंद्रा ने शिष्टाचार मुलाकात की. मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को उन्होंने अवगत कराया कि पहली बार झारखंड प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप की मेजबानी कर रहा है. यह टूर्नामेंट आगामी 26 जुलाई से प्रारंभ होना संभावित है. मौके पर मुख्यमंत्री को उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन हेतु की जा रही तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं विभिन्न विभागों के साथ समन्वय की विस्तृत जानकारी दी. मौके पर राज्य के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार उपस्थित थे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि डूरंड कप देश का ऐतिहासिक एवं गौरवशाली फुटबॉल टूर्नामेंट है. इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर झारखंड को प्राप्त होना गर्व का विषय है. मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल के क्षेत्र में राज्य की पहचान लगातार देश-दुनिया में मजबूत हो रही है और ऐसे बड़े आयोजनों से यहां के खिलाड़ियों को प्रेरणा एवं बेहतर अवसर प्राप्त होंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि डूरंड कप आयोजन से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं. टूर्नामेंट में शामिल खिलाड़ियों, टीम प्रबंधनों एवं खेल प्रेमियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसका विशेष ख्याल रखा जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर रांची के ट्रैफिक रूट में बदलाव, इन मार्गों पर परिचालन रहेगा वर्जित, देखें पूरी डिटेल्स

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.