अमर मंडल को बड़ा झटका

कोयला कारोबारी अमर मंडल को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ा झटका, मूल केस में बरी होने के बाद भी चलती रहेगी ED की जांच

झारखंड हाई कोर्ट ने दुमका के कोयला कारोबारी अमर मंडल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोई भी राहत देने से साफ इनकार कर दिया है.

By : Ark Sahuliyar
कोयला कारोबारी अमर मंडल को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ा झटका, मूल केस में बरी होने के बाद भी चलती रहेगी ED की जांच

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखंड हाई कोर्ट ने दुमका के कोयला कारोबारी अमर मंडल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोई भी राहत देने से साफ इनकार कर दिया है. अदालत ने आरोपी द्वारा दायर क्रिमिनल रिट याचिका को खारिज कर दिया है. इस फैसले के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा उनके खिलाफ की जा रही प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) की जांच का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है.

क्या था याचिकाकर्ता का मुख्य तर्क?
अमर मंडल के वरिष्ठ अधिवक्ता ने अदालत में दलील दी थी कि ED ने जिस बुनियादी केस (Predicate Offence) को आधार बनाकर यह मनी लॉन्ड्रिंग का मामला (ECIR/RNZO/08/2023) दर्ज किया था, उसमें गोड्डा की निचली अदालत पहले ही अपना फैसला सुना चुकी है. गोड्डा सिविल कोर्ट ने 10 फरवरी 2026 को ही उन्हें पोड़ैयाहाट थाना कांड संख्या 07/2019 (G.R. Case 1125/2022) के सभी आरोपों से बरी (Acquit) कर दिया है. याचिका में कहा गया था कि जब मुख्य केस में ही दोषसिद्धि नहीं हुई, तो ED की आगे की कार्रवाई स्वतः निरस्त होनी चाहिए.

हाई कोर्ट ने क्यों खारिज की याचिका?
मामले की सुनवाई जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की एकल पीठ में हुई, जहां कोर्ट ने पूर्व में सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था. अदालत ने ED के इस तर्क को स्वीकार किया कि मनी लॉन्ड्रिंग की जांच एक स्वतंत्र प्रकृति का अपराध है. अदालत ने स्पष्ट किया कि मूल पुलिस केस (अवैध कोयला खनन और परिवहन) में बरी होने मात्र से ED द्वारा दर्ज की गई ECIR की कार्यवाही स्वतः समाप्त नहीं की जा सकती.

मामले की पृष्ठभूमि: छापों से दहला था इलाका
गौरतलब है कि नवंबर 2025 में ED की टीम ने केंद्रीय सुरक्षा बलों (CRPF) के साथ दुमका के जामा थाना क्षेत्र के सेजाकोड़ा गांव स्थित अमर मंडल के आवास पर 40 से अधिक ठिकानों के साथ एक बड़ा राष्ट्रव्यापी छापा मारा था. जांच एजेंसियों का मानना है कि अमर मंडल इलाके में अवैध कोयला खनन और परिवहन नेटवर्क के एक मुख्य सूत्रधार के रूप में काम कर रहे थे. इस छापेमारी के दौरान डिजिटल दस्तावेज, वित्तीय कागजात और करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति की कड़ियों को खंगाला गया था.

यह भी पढ़ें- 14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: आरोपी सत्यपाल सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगी केस डायरी 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.