मलेरिया का प्रकोप

पश्चिमी सिंहभूम में मलेरिया का प्रकोप: नोवामुंडी में दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

नोवामुंडी प्रखंड के दड़ाया गांव स्थित हसंटोला में एक सप्ताह के भीतर दो बच्चों की मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है.

By : Dipali Kumari
पश्चिमी सिंहभूम में मलेरिया का प्रकोप: नोवामुंडी में दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

रोहन निषाद/न्यूज़11 भारत 
चाईबासा/डेस्क:
पश्चिमी सिंहभूम जिले में मलेरिया का प्रकोप तेज हो गया है. नोवामुंडी प्रखंड के दड़ाया गांव स्थित हसंटोला में एक सप्ताह के भीतर दो बच्चों की मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. दोनों बच्चों की मौत का कारण मलेरिया बताया जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि के लिए जांच जारी है.

घटना के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हुआ है. स्वास्थ्य कर्मियों की टीम बड़ाजामदा, दूधबिला और हेससपी गांवों में पहुंचकर लोगों को मलेरिया से बचाव के उपाय बता रही है. साथ ही ग्रामीणों के बीच मच्छरदानी का वितरण भी किया जा रहा है. दोनों बच्चों की मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए आज शुक्रवार को नोवामुंडी से विशेष स्वास्थ्य टीम गांव के लिए रवाना होगी. प्रशासन ने लोगों से साफ-सफाई रखने और बुखार होने पर तुरंत जांच कराने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें: शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि: नेमरा में स्थापित होगी गुरु जी की आदमकद प्रतिमा, राज्यभर में श्रद्धांजलि सभा

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.