न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: धुर्वा डैम में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया है. विधानसभा कर्मी बुलंद अख्तर के डूबने की आशंका जताई जा रही है. धुर्वा डैम के पास से चप्पल समेत कुछ अन्य सामान बरामद हुए हैं. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन भी डैम पहुंचे हैं. परिजनों की ओर से आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है. मौके पर NDRF की टीम पहुंची है और शव की तलाश में जुटी है.
मामले की जानकारी नगड़ी थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. पुलिस डैम के आसपास के इलाके में छानबीन कर रही है. फिलहाल बुलंद अख्तर के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
बताते चलें लगातार हो रही बारिश से डैम का जलस्तर भी काफी अधिक बढ़ा हुआ है. कल बुधवार शाम धुर्वा डैम का जलस्तर लगभग 32 फीट था.
इसे भी पढ़ें: रांची: जलसा रेस्टोरेंट में देर रात छलक रहे थे जाम, पुलिस ने मारी रेड; संचालक समेत 5 गिरफ्तार