जंगली हाथी

बरही: जंगली हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम  

बरही थाना क्षेत्र के ओरपरता गांव में जंगली हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई.

By : News11 Bharat
बरही: जंगली हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम  

विरेन्द्र शर्मा/ न्यूज़11 भारत 
बरही/डेस्क:
हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र के ओरपरता गांव में जंगली हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान 55 वर्षीय बैजनाथ यादव के रूप में हुई है. घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बैजनाथ यादव अपने धान के खेत में गए थे. इसी दौरान जंगल से भटककर आये एक जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया. हाथी ने बैजनाथ को पैरों से कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. ग्रामीणों ने जब शव देखा तो तुरंत इसकी सूचना बरही थाना पुलिस और वन विभाग को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

ग्रामीणों ने वन विभाग से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और इलाके में हाथियों के आने-जाने पर रोक लगाने की मांग की है. इस घटना के बाद वन विभाग की टीम ने आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों से रात में खेतों और जंगल की ओर न जाने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें: डिमना लेक में डूबने से दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, खोजबीन जारी

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.