अंधविश्वास-हत्या

उंटारी रोड में डायन-बिसाही के संदेह में व्यक्ति की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल पांचों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
उंटारी रोड में डायन-बिसाही के संदेह में व्यक्ति की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र स्थित मुरमा कला में डायन-बिसाही के अंधविश्वास में एक व्यक्ति की धारदार हथियारों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल पांचों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल खून लगी टांगी तथा बांस की लाठी बरामद कर ली है..

अंधविश्वास और भगत के उकसावे से भड़की हिंसा

घटना की मुख्य वजह अंधविश्वास रही. आरोपी प्रभु रजवार (48 वर्ष) की 8 वर्षीय पुत्री की बीते 2 अगस्त को मृत्यु हो गई थी. बच्ची की मौत के बाद प्रभु रजवार एक भगत के पास 'देवास' कराने गया. भगत ने उसे भ्रमित करते हुए कहा कि उसकी पड़ोसी ललिता देवी और दुर्गा देवी (मृतक चनका रजवार की पत्नी) ने डायन-भूत विद्या का प्रयोग कर उसकी बेटी को मारा है.

टांगी और लाठी से हमला कर ली जान.

भगत की बात में आकर प्रभु रजवार ने अपने पड़ोसियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी. विवाद बढ़ने पर प्रभु रजवार और उसके परिजनों ने टांगी, फरसा और लाठी से अचानक हमला बोल दिया. इस हमले में चनका रजवार गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी चोटिल हुए.

कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारियां

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. नन्दु रजवार के बयान के आधार पर उँटारी रोड थाना में बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं और 'डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम' के तहत कांड संख्या 43/2026 दर्ज किया गया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई की और घटना में शामिल पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया:

  1. प्रभु रजवार 
  2. झुबली देवी 
  3. गुडड्न रजवार 
  4. विमलेश रजवार 
  5. सीता राम रजवार 

सभी आरोपी ग्राम मुरमा कला, टोला लकड़ही, थाना उँटारी रोड, जिला पलामू के निवासी हैं.

यह भी पढ़ें: तीन हार्डकोर नक्सलियों की गिरफ्तारी माओवादी नेटवर्क की टूटी कमर. बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.