अंतिम सोमवारी

देवघर: अंतिम सोमवारी पर बाबा धाम में उमड़ी कांवरियों की भारी भीड़, प्रशासन अलर्ट 

कांवरियों की सुरक्षा, सुलभ जलार्पण और कतार प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है.

By : Dipali Kumari
देवघर: अंतिम सोमवारी पर बाबा धाम में उमड़ी कांवरियों की भारी भीड़, प्रशासन अलर्ट 

न्यूज़11 भारत 
देवघर/डेस्क: 
सावन के पावन अवसर पर आज चौथी और अंतिम सोमवारी को लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम और पूरे मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है. कांवरियों की सुरक्षा, सुलभ जलार्पण और कतार प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. इसी क्रम में आज उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया, पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने संयुक्त रूप से बाबा मंदिर स्थित मुख्य कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया. दोनों वरीय अधिकारियों ने कंट्रोल रूम में लगे आधुनिक सीसीटीवी  कैमरों और वीडियो वॉल के माध्यम से पूरे मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और रूट लाइनिंग की लाइव निगरानी की.

संवेदनशील पॉइंट पर कड़ी नजर

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त रूट लाइनिंग के विभिन्न कतार बिंदुओं और मंदिर परिसर के आंतरिक व बाहरी क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया. साथ ही क्यू मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए इस बात की समीक्षा की कि श्रद्धालुओं की कतार निरंतर गतिमान रहे ताकि किसी भी स्थान पर अनावश्यक भीड़ जमा न हो. आगे उपायुक्त ने IMCR और मंदिर कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारियों और तकनीकी टीम को निर्देश दिया कि वे मेला क्षेत्र के हर संवेदनशील पॉइंट पर कड़ी नजर रखें. यदि कहीं भी कतार धीमी होती है या भीड़ बढ़ती है, तो तुरंत इसकी सूचना ऑन-ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके. 

इसे भी पढ़ें: गवर्निंग काउंसिल के 9 पदों के लिए परिणाम आया सामने, 9 में से 7 पदों पर महिला प्रत्याशियों का कब्जा
 
संबंधित सामग्री

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम