न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: नेपाल और चीन के तिब्बत क्षेत्र में कल बुधवार को बड़ी तबाही बनकर आई बाढ़ में अब तक 157 लोगों की मौत हो गयी है. वहीं 500 से अधिक लोग लापता हैं. नेपाल में आई इस आफत में झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले 41 वर्षीय रामप्रसाद घोष भी लापता हो गए हैं. रामप्रसाद के परिजनों ने बताया कि 25 अगस्त, मंगलवार की रात आखिरी बार उनसे फोन पर बातचीत हुई थी. इस भयावह प्राकृतिक आपदा के बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है. ना ही उनकी कोई खोज खबर मिल रही है.
परिजनों ने बताया कि रामप्रसाद घोष नेपाल काठमांडू अपर त्रिशूली बेसरा में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे. वह एंडीज हाइड्रो पावर कंपनी में एडमिन के पद पर कार्यरत थे. चार माह पूर्व अप्रैल के महीने में ही वह काम करने के लिए नेपाल गए थे. रामप्रसाद घोष का परिवार रांची के कोकर में रहता है. उनके लापता होने से परिजन लगातार चिंतित और परेशान हैं.
इसे भी पढ़ें: नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही: अब तक 157 लोगों के शव बरामद, करीब 500 लोग लापता