भीषण विस्फोट

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, पांच मजदूर गंभीर रूप से झुलसे 

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से पांच मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए.

By : Ark Sahuliyar
आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, पांच मजदूर गंभीर रूप से झुलसे 

न्यूज़11 भारत 
सरायकेला/डेस्क:
जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से पांच मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए. हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. सभी घायलों को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित टीएमएच अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. घायलों में एक महिला मजदूर भी शामिल है, जबकि तीन मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है.जानकारी के अनुसार, यह हादसा आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के फेज-2बी, प्लॉट संख्या 33 स्थित ग्लोरिया इंजीनियरिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में हुआ. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री परिसर में अचानक जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए. विस्फोट की आवाज सुनते ही पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि विस्फोट के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि हादसा गैस रिसाव, सिलेंडर विस्फोट या किसी अन्य तकनीकी कारण से हुआ. पुलिस ने फैक्ट्री में मौजूद अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ शुरू कर दी है. साथ ही घायलों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है. जांच का एक अहम पहलू यह भी है कि कंपनी में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं और हादसे के समय सुरक्षा व्यवस्था कितनी प्रभावी थी. फिलहाल कंपनी प्रबंधन की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की असली वजह सामने आ सकेगी.

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.