घर पर गिरा पेड़

गुमला: भारी बारिश के बीच महिला मजदूर के घर पर गिरा विशाल पेड़, मकान क्षतिग्रस्त

महिला अपने घर में अकेली रहती हैं और रेजा-मजदूरी का काम कर किसी तरह अपना जीवन-यापन करती हैं.

By : Dipali Kumari
गुमला: भारी बारिश के बीच महिला मजदूर के घर पर गिरा विशाल पेड़, मकान क्षतिग्रस्त

पंकज कुमार/न्यूज़11 भारत 
गुमला/डेस्क:
घाघरा थाना क्षेत्र के नवडीहा पंचायत के करंज टोली गांव में कल गुरुवार दोपहर से हो रही लगातार बारिश के दौरान एक विशाल पेड़ अचानक एक घर पर गिर गया. पेड़ गिरने से मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. गनीमत रही कि घटना के समय घर में कोई नहीं था, इस वजह से किसी प्रकार की कोई जानहानि नहीं हुई. घर में एक महिला रहती है, जिसका नाम लहसानिया उरांव बताया गया है.

ग्रामीणों ने बताया कि लहसानिया उरांव अपने घर में अकेली रहती हैं और रेजा-मजदूरी का काम कर किसी तरह अपना जीवन-यापन करती हैं. गुरुवार को अचानक हुई तेज बारिश के दौरान विशाल पेड़ जड़ से उखड़कर उनके घर पर जा गिरा. पेड़ के गिरने से मकान का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे अब उनके सामने बारिश के बीच घर में रहने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है. मकान क्षतिग्रस्त होने के कारण घर में रखे मवेशियों के लिए भी सुरक्षित स्थान नहीं बचा है. वहीं, घर पर गिरे विशाल पेड़ को हटाने में भी परिवार और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

लहसानिया उरांव ने पंचायत के मुखिया एवं प्रखंड प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि वह घर में अकेली रहती हैं और उनके पास मकान की मरम्मत कराने के लिए पर्याप्त साधन नहीं हैं. यदि प्रशासन की ओर से सहयोग नहीं मिला तो उन्हें अपना घर छोड़कर कहीं और जाने की नौबत आ सकती है. ग्रामीणों ने भी प्रशासन से तत्काल मौके पर पहुंचकर गिरे पेड़ को हटाने तथा पीड़ित महिला को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: सड़क हादसे में मृत महिला के परिवार को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने मुआवजा बढ़ाकर किया 5.60 लाख

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.