न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पावन पर्व रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर आज दुमका जिला स्थित शिकारीपाड़ा प्रखंड के ग्राम-सीतासाल से रांची पहुंचकर मति सोरेन ने रक्षा सूत्र बांधी. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बहन मति सोरेन को आशीर्वाद देते हुए उन्हें रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी. गौरतलब है कि पिछले कई वर्षों से रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर बहन मति सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रक्षा सूत्र बांधती आई हैं.
यह भी पढ़ें- सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 35वीं बटालियन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव