बैंक बंद

बैंक हड़ताल: लगातार 5 दिन बंद रहेंगे BANK, जल्द से जल्द निपटा लें जरूरी काम 

25 सितंबर के बाद आपको बैंक का काम पूरा करने के लिए 5 दिनों का लंबा इंतजार करना पड़ेगा.

By : Dipali Kumari
बैंक हड़ताल: लगातार 5 दिन बंद रहेंगे BANK, जल्द से जल्द निपटा लें जरूरी काम 

न्यूज़11 भारत 
नेशनल/डेस्क: 
अगर आपको भी बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो 25 सितंबर से पहले अपना काम निपटा लें. वरना 25 सितंबर के बाद आपको बैंक का काम पूरा करने के लिए 5 दिनों का लंबा इंतजार करना पड़ेगा. दरअसल बैंक कर्मियों ने तीन दिन हड़ताल की घोषणा की है. 26-27 सितंबर को सभी बैंकों में साप्ताहिक अवकाश है. और  28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मियों का हड़ताल. इस वजह से लगातार 5 दिन देशभर में सभी सरकारी बैंक बंद रहेंगे. 

26 सितंबर को चौथे शनिवार पर देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी. इसके बाद 27 सितंबर को रविवार की वजह से देश के सभी बैंक बंद रहेंगे. 2 दिनों की छुट्टी के बाद सोमवार, मंगलवार और बुधवार को लगातार 3 दिनों तक बैंकों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहेगा. और इस तरह लगातार 5 दिन बैंक में कामकाम नहीं होगा. 

बैंक कर्मियों के हड़ताल को लेकर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए एक सूचना जारी की है. SBI ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट किया है. बैंक ने इस पोस्ट में बताया है कि यूनाइटेड फोरस ऑफ बैंक यूनियंस ने 28 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक 3 दिनों के हड़ताल का प्रस्ताव दिया है. बैंक ने अपनी पोस्ट में बताया कि वो हड़ताल की अवधि के दौरान जरूरी बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने की पूरी कोशिश कर रहा है, लेकिन ग्राहक हड़ताल की तारीखों से पहले ही बैंक से जुड़े जरूरी काम पूरा कर लें.

इसे भी पढ़ें: वाराणसी: एनकाउंटर में मारा गया 30 लाख इनामी झारखंड नक्सली कमांडर बृजेश गंझू

संबंधित सामग्री

30 साल पुराने जातिसूचक गाली देने के मामले में हाईकोर्ट का फैसला, हल्का कर्मचारी बरी

30 साल पुराने जातिसूचक गाली देने के मामले में हाईकोर्ट का फैसला, हल्का कर्मचारी बरी

हाई कोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों और मामले की परिस्थितियों को देखते हुए कर्मचारी को आरोपों से बरी कर दिया

JMM पर निशिकांत दुबे का बड़ा हमला बोले- “कोयला बंद कर दीजिए, भारत को जरूरत नहीं”

JMM पर निशिकांत दुबे का बड़ा हमला बोले- “कोयला बंद कर दीजिए, भारत को जरूरत नहीं”

निशिकांत दुबे ने हेमंत सरकार को चुनौती देते हुए कहा, “झारखंड में  कोयला बंद कर दीजिए. भारत सरकार को इसकी कोई जरूरत नहीं है.” 

जेल की सजा काटने के बाद भी चेक बाउंस के मुआवजे से नहीं मिलेगी मुक्ति, बिजनेस पार्टनर की याचिका खारिज

जेल की सजा काटने के बाद भी चेक बाउंस के मुआवजे से नहीं मिलेगी मुक्ति, बिजनेस पार्टनर की याचिका खारिज

क्रिमिनल रिवीजन याचिका को खारिज करते हुए निचली अदालत की तय सजा और मुआवजे के आदेश को पूरी तरह बरकरार रखा गया

जमीन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी मामले में आरोपी नवीन अंशु की डिस्चार्ज याचिका खारिज, चलेगा क्रिमिनल केस

जमीन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी मामले में आरोपी नवीन अंशु की डिस्चार्ज याचिका खारिज, चलेगा क्रिमिनल केस

न्यायाधीश प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी नवीन अंशु की क्रिमिनल रिवीजन याचिका खारिज की

6 लोगों की मौत के जिम्मेदार टैंकर ड्राइवर की सजा बरकरार, हाई कोर्ट ने कहा - 2 महीने में सरेंडर करें

6 लोगों की मौत के जिम्मेदार टैंकर ड्राइवर की सजा बरकरार, हाई कोर्ट ने कहा - 2 महीने में सरेंडर करें

न्यायाधीश प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की कोर्ट ने आरोपी की क्रिमिनल रिवीजन याचिका को खारिज कर दिया