मनरेगा कर्मियों की बैठक

मनोहरपुर सारंडा सभागार में मनरेगा कर्मियों की बैठक, तीन माह बाद लौटे काम पर

मनोहरपुर प्रखंड के सारंडा सभागार में सोमवार को मनरेगा कर्मियों की बैठक आयोजित की गई.

By : Ark Sahuliyar
मनोहरपुर सारंडा सभागार में मनरेगा कर्मियों की बैठक, तीन माह बाद लौटे काम पर

न्यूज11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क:
मनोहरपुर प्रखंड के सारंडा सभागार में सोमवार को मनरेगा कर्मियों की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) शक्ति कुंज ने की. बैठक में मनरेगा के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे बिरसा सिंचाई कूप, बिरसा हरित आम बागवानी योजना, अबुआ आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की गई. बीडीओ ने सभी रोजगार सेवकों से योजनावार जानकारी ली तथा कार्यों में तेजी लाने और लंबित मामलों के निष्पादन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. बैठक से पूर्व मनरेगा कर्मी तीन माह से जारी अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त कर पुनः कार्य पर लौट आए. 

इस दौरान उन्होंने बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया.

रोजगार सेवक दिनेश महतो ने बताया कि हड़ताल समाप्त करने का मुख्य कारण सरकार द्वारा उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन है. उन्होंने कहा कि 10 वर्ष या उससे अधिक समय से कार्यरत मनरेगा कर्मियों को ग्रेड पे देने, सेवाकाल के दौरान दिवंगत मनरेगा कर्मियों के आश्रितों को जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता देने तथा मनरेगा कर्मियों को मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का लाभ प्रदान करने की मांग की गई है. बैठक में जेई सुनील किसान, मकरध्वज नायक, पंचायत सचिव अमृता बाड़ा, रोजगार सेवक आबिद हेंब्रम, अवधेश यादव सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें- तकनीकी योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश, गुणवत्ता से समझौता करने वाले अभियंताओं पर गिरेगी गाज 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.