न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: भाषा विवाद को लेकर बनी विस्तारित कमिटी की बैठक समाप्त हो गयी है. आज की बैठक में भी आम सहमति नहीं बन पाई. कमिटी में शामिल दोनों नए मंत्री भी भोजपुरी, मगही, अंगिका को शामिल करने के पक्ष में नहीं दिखे. बैठक में सातों मंत्री मौजूद थे. बैठक के बाद वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि बैठक में सबने अपनी बात रखी है. अच्छे माहौल में बैठक हुई. कमिटी अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपेंगी. अंतिम निर्णय सीएम को लेना है. वित्त मंत्री ने कहा कि जहां जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा के कम लोग है, वहां दूसरी भाषा के रूप में हिंदी को जगह मिले. संख्या से नहीं, जमीनी हकीकत के आधार पर निर्णय होगा, ऐसी उम्मीद है. उन्होंने कहा कि भोजपुरी, मगही, अंगिका बोलने वाले लोग भी झारखंडी हैं. जहां भाषा को लेकर विवाद है, वहां हिंदी को जगह दी जाए.
यह भी पढ़ें- CM हेमंत सोरेन ने खान एवं भू-तत्व विभाग तथा भवन निर्माण विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की
भाषा विवाद को लेकर बनी विस्तारित कमिटी की बैठक समाप्त, आज भी नहीं बन पायी आम सहमति
संबंधित सामग्री
TSPC के नाम पर लेवी की मांग करने के आरोपी आदिल जफर को रहत देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज
टीएसपीसी के नाम पर लेवी की मांग करने के आरोपी आदिल जफर उर्फ आदिल अंसारी को जमानत देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है.
14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: आरोपी सौरव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले के आरोपी सौरव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली गयी है. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा.
नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन 'विकसित भारत की यात्रा के वित्तपोषण' कार्यक्रम में शामिल हुए वित्त मंत्री
विकसित भारत के लिए पिछड़े राज्यों को प्राथमिकता जरूरी: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर
14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी रक्षक सिंह को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज
14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में जेल में बंद आरोपी रक्षक सिंह को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की.
पूर्व मंत्री विमला प्रधान का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, सरकार ने जारी किया निर्देश
जिला प्रशासन तैयारियों में जुटी