गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क: जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में रविवार को बहरागोड़ा प्रखंड परिसर में मेघा सशक्तिकरण सह विधिक सेवा शिविर आयोजित हुई. शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि सिविल जज कांचन टोप्पो ने दीप प्रज्वलित कर किये. उन्होंने कहा कि कानून के प्रति आप लोगों को सजक होने की जरूरत है. सिविल जज कांचन टोप्पो ने आम जनता को संबोधित करते हुए अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और कानून के प्रति सजग व सचेत रहने का संदेश दिया. पैनल लॉयर मनोरंजन महतो, बीडीओ केशव भारती, सीओ राजाराम सिंह मुंडा और थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने ग्रामीणों को कानूनी प्रावधानों तथा जन-कल्याणकारी सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक कानून संबंधी जानकारी दी.
शिविर में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाया गया था. उपस्थित लोगों को योजना से संबंधित जानकारी दी गई. इस शिविर में विभिन्न योजना से संबंधित साढे चार करोड़ परिसंपत्ति का वितरण किया गया. अतिथियों के हाथों लाभुकों के बीच प्रमाण पत्र सौंपे गए. लोगों की सुविधा के लिए विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहाँ अधिकारियों ने योजनाओं का लाभ लेने के तरीके बताए. कार्यक्रम के दौरान मंच से योग्य लाभुकों के बीच 4.5 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों एवं प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया, जिससे क्षेत्र के लोगों को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया.
यह भी पढ़ें: पांकी के दबे-कुचले लोगों की आवाज थे कामरेड आरएन सिंह, श्रद्धांजलि समारोह में याद किया गया संघर्ष