न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली गए हैं. मंत्री जल जीवन मिशन के तहत केंद्र सरकार से राज्य के 6,500 करोड़ रुपये बकाया की मांग को लेकर दिल्ली पहुंचे हैं.
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 1 और 2 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में सभी राज्यों की एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई है. इस बैठक में 'हर घर नल जल योजना' की प्रगति और राज्यों की समस्याओं पर चर्चा होगी. झारखंड सरकार इस बैठक में केंद्र के पास फंसे अपने 6,500 करोड़ रुपये जारी करने की मांग प्रमुखता से रखेगी.
इसे भी पढ़ें: रांची: मंडा बगीचा में देर रात शराब पार्टी में फायरिंग, एक युवक गंभीर