प्रमाण पत्र वितरण

विधायक सविता महतो ने चांडिल में 25 आंदोलनकारियों के बीच प्रमाण पत्र का किया वितरण और छात्रों को बांटी साइकिल

चांडिल प्रखंड के 2500 छात्र-छात्राओं को मिलेंगी साईकिलें

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
विधायक सविता महतो ने चांडिल में 25 आंदोलनकारियों के बीच प्रमाण पत्र का किया वितरण और छात्रों को बांटी साइकिल

संतोष कुमार/न्यूज11 भारत

चांडिल/डेस्क: चांडिल प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को झारखंड आंदोलनकारियों के बीच प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ईचागढ़ विधायक सविता महतो शामिल हुईं. इस दौरान विधायक ने चांडिल प्रखंड के 25 झारखंड आंदोलनकारियों के बीच प्रमाण पत्र तथा 35 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण कर शुभारंभ किया. मौके पर विधायक सविता महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों ने अलग राज्य के गठन के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया है. उनके संघर्ष और योगदान को सम्मान देना सरकार की जिम्मेदारी है. प्रमाण पत्र मिलने से आंदोलनकारियों को सरकार की ओर से मिलने वाले लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान और उनके हितों को लेकर गंभीर है. विधायक ने कहा चांडिल प्रखंड क्षेत्र के 2500 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण होगा. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए साइकिल उपलब्ध कराई जा रही है. इससे विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय जाने में सुविधा मिलेगी और उनकी पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी. कार्यक्रम के प्रखंड विकास पदाधिकारी तालेश्वर रविदास, जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक, झामुमो केंद्रीय सदस्य चारु चांद किस्कू, ओम प्रकाश लायेक, काबलु महतो, जिला सचिव बैधनाथ टुडू,  झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, समर भुईयां, प्रखंड के पदाधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, झारखंड आंदोलनकारी एवं अन्य लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: कंडा पैक्स में 13.87 लाख के धान घोटाले का खुलासा, फर्जीवाड़ा का आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.