अवैध खनन और ओवरलोडिंग

पांकी में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ विधायक का कड़ा रुख

पलामू ज़िले के पांकी विधानसभा क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोड हाइवा गाड़ियों के परिचालन को लेकर विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने सख्त रुख अख्तियार किया है.

By : Ark Sahuliyar
पांकी में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ विधायक का कड़ा रुख

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
पलामू ज़िले के पांकी विधानसभा क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोड हाइवा गाड़ियों के परिचालन को लेकर विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने सख्त रुख अख्तियार किया है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि पांकी की सड़कों पर नियम-विरुद्ध ओवरलोड गाड़ियों को किसी भी कीमत पर चलने नहीं दिया जाएगा.

हाल ही में विधायक ने पलामू एसपी से इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पांकी थाना प्रभारी की मौजूदगी में बालूमाथ की ओर से आ रही एक ओवरलोड हाइवा को पकड़ा गया. वजन कराने पर गाड़ी में क्षमता से अधिक करीब 64 टन कोयला पाया गया, जबकि मानक के अनुसार इसमें मात्र 20 से 25 टन ही लोड होना चाहिए था.

क्षेत्र से रोजाना लगभग 100 से 150 ओवरलोड हाइवा गुजरने के कारण पांकी-बालूमाथ सड़क की स्थिति अत्यंत जर्जर हो गई है. सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे कारीमाटी के पास आवागमन काफी खतरनाक हो गया है. विधायक ने जनहित को ध्यान में रखते हुए अपने निजी खर्च से जेसीबी मंगवाकर कारीमाटी के पास बने गड्ढों की मरम्मत भी करवाई है.

यह कोयला बालूमाथ से पांकी होते हुए हरिहरगंज में डंप किया जाता है. सड़क की बदहाली के कारण स्थानीय लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ती है, जिसे लेकर विधायक ने नाराजगी जताई है. उन्होंने इस पूरे मामले की जानकारी पलामू डीसी, डीएमओ और खनन अधिकारी को देने के बाद पांकी थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. विधायक ने चेतावनी दी है कि यदि ओवरलोडिंग पर रोक नहीं लगी, तो वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ पांकी थाने के समक्ष धरना देंगे और गाड़ियों को रोकेंगे.

संबंधित सामग्री

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई