कोचिंग संस्थान

कोचिंग संस्थानों पर नगर निगम की कार्रवाई को लेकर JMM का हमला, कहा- छात्र आंदोलन में कोचिंग संस्थानों की अहम भूमिका 

मनोज पांडे ने आरोप लगाया कि कुछ कोचिंग संस्थानों को बीजेपी से दिशा-निर्देश मिल रहे थे.

By : Dipali Kumari
कोचिंग संस्थानों पर नगर निगम की कार्रवाई को लेकर JMM का हमला, कहा- छात्र आंदोलन में कोचिंग संस्थानों की अहम भूमिका 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
बिना म्युनिसिपल ट्रेड लाइसेंस के संचालित कोचिंग संस्थानों पर नगर निगम की कार्रवाई के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने कोचिंग संचालकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. JMM के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि छात्र आंदोलन में कोचिंग संस्थानों की भूमिका अहम रही है और पूरा अभियान कोचिंग संचालकों ने अपने स्तर पर चलाया था.

मनोज पांडे ने आरोप लगाया कि कुछ कोचिंग संस्थानों को बीजेपी से दिशा-निर्देश मिल रहे थे. उन्होंने कहा कि छात्र आंदोलन को बदनाम करने का प्रयास किया गया. न्यायालय की ओर से रोक लगाए जाने के बाद भी हेमंत सोरेन का पुतला जलाने की जरूरत क्यों पड़ी, यह सवाल खड़ा होता है.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को लेकर अभद्र भाषा और गाली-गलौज का इस्तेमाल किया गया. उन्होंने सवाल उठाया कि जो अपराध मुख्यमंत्री ने किया ही नहीं, उसकी सजा उन्हें क्यों दी जा रही है. आदिवासी मुख्यमंत्री होने के कारण किसी को भी कुछ भी बोलने की छूट नहीं दी जा सकती.

JMM प्रवक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि कोचिंग संस्थानों की ओर से छात्र आंदोलन के नाम पर चंदा उगाही की गई और इसके लिए बारकोड तक जारी किए गए. उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान किसे और किस तरह की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही थी, यह किसी से छिपा नहीं है. मनोज पांडे ने आरोप लगाया कि कोचिंग संस्थानों ने अपने निजी स्वार्थ के लिए छात्र आंदोलन को बढ़ावा दिया.

इसे भी पढ़ें: रांची: दूसरे दिन भी नहीं मिला ब्लू पॉन्ड में डूबे युवक का शव, तलाश जारी

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.