MMDR संशोधन बिल 2026

MMDR संशोधन बिल 2026: सीएम हेमंत सोरेन ने PM मोदी से पुनर्विचार का किया आग्रह, राहुल गांधी से भी मांगा समर्थन 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर इस पर गंभीरता से पुनर्विचार करने की अपील की है.

By : Dipali Kumari
MMDR संशोधन बिल 2026: सीएम हेमंत सोरेन ने PM मोदी से पुनर्विचार का किया आग्रह, राहुल गांधी से भी मांगा समर्थन 

न्यूज़11 भारत 
राँची/डेस्क: 
संसद से पारित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को लेकर झारखंड सरकार ने चिंता जताई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर इस पर गंभीरता से पुनर्विचार करने की अपील की है. सीएम ने कहा कि इस विधेयक से झारखंड को खनन से मिलने वाले राजस्व में कमी आ सकती है, जिससे राज्य की आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ सकता है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्र में प्रस्तावित सेक्शन 9D पर सबसे ज्यादा चिंता जताई है. उनका कहना है कि इससे खनिजों और खनिज वाली जमीन पर टैक्स, सेस या दूसरे शुल्क लगाने का राज्य का अधिकार सीमित हो सकता है. झारखंड सरकार का मानना है कि इससे राज्य की आर्थिक ताकत और राजस्व पर असर पड़ेगा. सरकार ने कहा कि यह अधिकार सुप्रीम कोर्ट ने 25 जुलाई 2024 के फैसले में राज्यों को दिया था.

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में सुप्रीम कोर्ट के Mineral Area Development Authority बनाम Steel Authority of India Ltd. मामले के फैसले का हवाला दिया है. झारखंड सरकार के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को खनिज वाली जमीन पर टैक्स लगाने का अधिकार दिया था. इसी के आधार पर झारखंड विधानसभा ने Jharkhand Mineral Bearing Land Cess Act, 2024 बनाया. इसके बाद अक्टूबर 2024 में इससे जुड़े नियम भी लागू किए गए. इन नियमों के तहत खनिज वाली जमीन से सेस वसूलकर उससे सड़क, बुनियादी ढांचे और सामाजिक विकास के काम करने की व्यवस्था की गई है.

मुख्यमंत्री के पत्र के अनुसार, झारखंड के गैर-कर राजस्व का बड़ा हिस्सा खनन से आता है.  झारखंड आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक 2024-25 में राज्य को खनन क्षेत्र से करीब 1,379 करोड़ रुपये, जबकि 2025-26 में करीब 7,488 करोड़ रुपये मिले. वहीं वर्तमान वर्ष 2026-27 में करीब 13,215 करोड़ रुपये की आय का अनुमान है. मुख्यमंत्री ने कहा कि खनन से मिलने वाला यह पैसा राज्य की आर्थिक और वित्तीय व्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. 

सीएम हेमंत सोरेन ने आशंका जताई है कि यदि खनिजों से राजस्व जुटाने की राज्य की शक्ति सीमित या समाप्त होती है, तो झारखंड को हर साल हजारों करोड़ रुपये के संभावित राजस्व से वंचित होना पड़ सकता है. इसका सीधा असर विकास योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों और खनन प्रभावित क्षेत्रों के लिए किए जाने वाले कार्यों पर पड़ सकता है.  
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.