मॉब लिंचिंग

चतरा के टंडवा में मॉब लिंचिंग, नाबालिग से रेप के आरोप में आक्रोशित भीड़ ने युवक की पीट-पीटकर की हत्या

एक नाबालिग लड़की के कथित अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में आक्रोशित भीड़ ने मोहम्मद इमरोज़ नामक युवक की लाठी-डंडों और पत्थरों से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी है.

By : Ark Sahuliyar
चतरा के टंडवा में मॉब लिंचिंग, नाबालिग से रेप के आरोप में आक्रोशित भीड़ ने युवक की पीट-पीटकर की हत्या

न्यूज़11 भारत 
चतरा/डेस्क:
चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र स्थित बड़गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक नाबालिग लड़की के कथित अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में आक्रोशित भीड़ ने मोहम्मद इमरोज़ नामक युवक की लाठी-डंडों और पत्थरों से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी है. इस मॉब लिंचिंग के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव और सनसनी का माहौल है. जानकारी के मुताबिक, एक दिन पहले शौच के लिए निकली नाबालिग को अगवा कर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया. जब बच्ची ने घर लौटकर आपबीती बताई, तो आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर को घेर लिया. भीड़ ने युवक को घर से निकालकर सड़क पर घसीटा और जमकर पीटा. वायरल वीडियो में उसके पिता को भी खंभे से बांधकर पीटते हुए देखा जा सकता है. आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस के सामने ही यह क्रूरता होती रही. अधमरे युवक को इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया. हालांकि, टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन ने पुलिस के सामने पिटाई के आरोपों को सिरे से खारिज किया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही भीड़ हमला कर चुकी थी. पुलिस ने कड़ी मशक्कत से उसे छुड़ाकर अस्पताल भेजा था. फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात है और मामले की सघन जांच की जा रही है.

मो. इमरोज की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग तेज
चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के रहने वाले मो. इमरोज की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को टंडवा में भीड़ का हिस्सा ने मो इमरोज़ को बुरी तरह पीट कर मौत की घाट उतार दिया. वहीं इस घटना का वीडियो भी सामना आया है. जिसमे दिख रहा है पहले इमरोज़ के पिता को भीड़ ने खुटे से बांध कर मारा, इस दौरान इमरोज़ की माँ को भी बांधा गया. वहीं जब इमरोज़ वहां पहुंचा तो भीड़ ने उसे भी बाँध कर बुरी तरह पीट-पीट कर मार डाला. जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए  हजारीबाग एसबीएमसीएच लाया गया है, जहां नगर निगम के उपविजेता (मेयर प्रत्याशी) के रूप में मो. सरफराज अहमद ने कहा कि भीड़ द्वारा पिटाई (मॉब लिंचिंग) और पुलिस की उपस्थिति में ऐसी घटना होने का आरोप एक गंभीर विषय है. मामले की गहराई से जांच होनी आवश्यक है. 

उच्च स्तरीय जांच की मांग
घटना की सत्यता सामने लाने के लिए जिला प्रशासन और झारखंड पुलिस के उच्चाधिकारियों से एक स्वतंत्र जांच दल (SIT) गठित करने का आग्रह किया गया है.  मोहम्मद सरफराज ने बताया यदि पुलिस की मौजूदगी में लापरवाही की बात सच साबित होती है, तो संबंधित ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मियों पर भी विभागीय और कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. साथ ही पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय दिलाने के लिए इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कराने की मांग की गई है.

यह भी पढ़ें- 'किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका...' एअर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस से घायल यात्रियों की आपबीती

 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.