संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिले की मोहम्मदगंज थाना पुलिस ने आपसी विवाद में मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले नामजद आरोपी को मोहम्दगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान माली गांव निवासी 42 वर्षीय दीपक कुमार सिंह के रूप में हुई है.
मामला आपसी विवाद से जुड़ा हुआ बतया जा रहा है, जिसमें मारपीट और मारपीट के दौरान गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियों को लेकर मोहम्मदगंज थाने में मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न सुसंगत धाराओं— 126(2), 115(2), 117(2), 109(1), 351(3), 352 और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी. मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी.
मोहम्दगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक कुमार सिंह को उसके ठिकाने से विधिवत गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कागजी प्रक्रिया और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
यह भी पढ़ें: चतरा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चांदनी रेस्टोरेंट से 5 युवतियां और 4 युवक सहित होटल संचालक का बेटा भी धराया