बारिश

झारखंड में मानसून मेहरबान! आज से लगातार 4-5 दिनों तक बारिश के आसार

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 4-5 दिनों तक राज्यभर में लगातार बारिश की संभावना बनी हुई है.

By : Dipali Kumari
झारखंड में मानसून मेहरबान! आज से लगातार 4-5 दिनों तक बारिश के आसार

न्यूज़11 भारत 
राँची/डेस्क: 
राज्य के अधिकांश जिलों में आज झमाझम बारिश की  संभावना है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 4-5 दिनों तक राज्यभर में लगातार बारिश की संभावना बनी हुई है. इस दौरान राजधानी रांची समेत मध्य, उत्तर-पश्चिम, दक्षिण और संताल परगना के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है . वहीं कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात और तेज हवा चलने की भी संभावना जताई गई है. 

मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. राजधानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, चतरा और कोडरमा सहित मध्य एवं उत्तर-पश्चिम झारखंड के जिलों में बादल छाए रहने के साथ अच्छी बारिश हो सकती है. वहीं पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंह सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, धनबाद, गिरिडीह और जामताड़ा में भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है.

इसे भी पढ़ें: दिशोम गुरू शिबु सोरेन की पहली पुण्यतिथि को लेकर तैयारियां तेज, प्रतिमा को दिया जा रहा अंतिम रूप

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.