मानसून

झारखंड में मानसून फिर पकड़ेगा रफ्तार, 14 अगस्त को झारखंड में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आज से 16 अगस्त तक कई जगहों पर तेज बारिश की आशंका है, वहीं 14 अगस्त को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. 

By : Dipali Kumari
झारखंड में मानसून फिर पकड़ेगा रफ्तार, 14 अगस्त को झारखंड में भारी बारिश के आसार

न्यूज़11 भारत 
राँची/डेस्क: 
झारखंड में बीते कुछ दिनों से मानसून थोड़ी सुस्त हो गयी है, लेकिन आज 13 अगस्त से राज्य में वापस बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. IMD के पूर्वानुमान के अनुसार 13 से 18 अगस्त के बीच झारखंड के अधिकतम जिलों में बारिश की संभावना जताई गयी है. मौसम विभाग के अनुसार आज से 16 अगस्त तक कई जगहों पर तेज बारिश की आशंका है, वहीं 14 अगस्त को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. 

आज कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद और आसपास के इलाकों में बादल छाये रहेंगे. साथ ही हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. जबकि कल 14 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है. 

अगले 6 दिनों तक झारखंड में बारिश की पूरी संभावना है. आज जहां कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. वहीं कल 14 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. जबकि 15-16 अगस्त को भी कई जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 17-18 अगस्त को भी कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है. ऐसे में 13-18 अगस्त तक राज्यभर में मौसम सुहावना रहने वाला है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जी ने देवेंद्र नाथ महतो जी से मुलाकात की

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.