बंद का ऐलान

रांची नगर निगम के नोटिस के खिलाफ कल मोराबादी वेंडर मार्केट बंद रहेगा - डॉ रौशन कुमार साहू

वेंडर मार्केट में बैठक के बाद संघ के अध्यक्ष डॉ रौशन कुमार साहू ने मार्केट बंद की घोषणा की <br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
रांची नगर निगम के नोटिस के खिलाफ कल मोराबादी वेंडर मार्केट बंद रहेगा - डॉ रौशन कुमार साहू

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: रांची नगर निगम द्वारा नोटिस जारी करने के खिलाफ मोरहाबादी वेंडर मार्केट दुकानदार संघ ने सोमवार को मार्केट बंद रखने ऐलान किया है. वेंडर मार्केट में बैठक के बाद संघ के अध्यक्ष डॉ रौशन कुमार साहू ने मार्केट बंद की घोषणा की. उन्होंने कहा कि दुकानदार कल 24 घंटे अपनी दुकानें बंद रखेंगे एवं आंदोलन करेंगे.

बैठक में निम्न मुद्दों पर बंदी एवं विरोध प्रदर्शन की घोषणा

  • नगर निगम के लोग मार्केट में अवैध वसूली करते हैं.
  • नगर निगम का गार्ड दिनभर अवैध वसूली करता है. 
  • पैसा नहीं देने पर दुकानदारों को नोटिस दे दिया जाता है.
  • अभी तक कचड़ा फेकने हेतु कूड़ेदान नहीं बनाया गया है.
  • पानी की समुचित व्यवस्था नहीं की जा रही है.
  • शौचालय की नियमित सफाई नहीं होती.
  • शौचालय की बदबू से लोग परेशान हैं, बार-बार कहने के बाद भी बड़ा सेफ्टी टैंक का निर्माण नहीं किया गया है जो बार-बार भर जाता है.
  • बर्तन धोने के लिए जगह का निर्माण नहीं किया गया है.
  • सिगरेट बेचने के नाम पर नगर निगम भयादोहन करता है एवं अवैध तरीके से बिना जब्ती सूची के सामान जब्त करता है 
  • प्रतिदिन बिजली की समस्याओं पर निगम कोई कार्रवाई नहीं करता है. 
  • पूरे मार्केट में मजबूत बिजली वायरिंग कर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.
  • मासिक किराया 500 से बढ़ाने का विरोध
  • दुकान संख्या एफ एक से लेकर एफ बावन तक के दुकानदारों को कम जगह में ठूस दिया गया है . 
  • मार्केट के स्ट्रीट लाइट खराब हैं 
  • फूड मार्केट की तरह बैठ कर खाने हेतु शेड एवं बेंच निर्माण
  • दिन के लिए अतिरिक्त महिला गार्ड  एवं रात्रि के लिए अतिरिक्त गार्ड की नियुक्ति

इन सभी मांगों को लेकर 24 घंटे के लिए मार्केट बंद की घोषणा की गई है . दुकानदार कल अपनी अपनी दुकानें बंद कर आंदोलन करेंगे . बैठक को संबोधित करते हुए मार्केट के अध्यक्ष डॉ रौशन कुमार साहू ने कहा कि दुकान एलॉटमेंट के बाद निगम का रवैया मार्केट के प्रति बेहद उदासीन रहा है.

मौके पर मुख्य रूप से मार्केट के अध्यक्ष डॉ रौशन कुमार साहू, महेश साहू, राजेश कपूर, लक्ष्मी साहू, प्रथम महतो,  दीपक कुमार, प्रताप सिंह, सुमित चटर्जी, प्रकाश साहू, प्रभु राम, भीम नारायण दास, जितेन वर्मा, अरुण वर्मा, शिव कुमार साहू, मंतोष कुमार साव, राजकुमार वर्मा, लालू राम वर्मा, राकेश पांडे सहित बड़ी संख्या में दुकानदार मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: पलामू, गढ़वा और लातेहार में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

एशियन गेम्स में भारत की झोली में आए और 7 मेडल, भारत के पदकों की संख्या हुई 37

एशियन गेम्स में भारत की झोली में आए और 7 मेडल, भारत के पदकों की संख्या हुई 37

भारत के सरवेश कुशारे ने पुरुषों की ऊंची कूद में रजत पदक हासिल किया

रांची के एचबी रोड में दिखा स्नैचरों का दुस्साहस, सरेशाम बुजुर्ग महिला से बाइक सवार स्नैचरों ने की स्नैचिंग

रांची के एचबी रोड में दिखा स्नैचरों का दुस्साहस, सरेशाम बुजुर्ग महिला से बाइक सवार स्नैचरों ने की स्नैचिंग

स्नैचिंग के दरम्यान महिला सड़क पर गिरकर हुई घायल,सीसीटीवी में कैद हुई स्नैचिंग की घटना <br/>

एसआईआर को लेकर हुए कथित खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग के CEC के खिलाफ झामुमो पूरे राज्य में कल करेगा उग्र प्रदर्शन

एसआईआर को लेकर हुए कथित खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग के CEC के खिलाफ झामुमो पूरे राज्य में कल करेगा उग्र प्रदर्शन

चुनाव आयोग में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर सामने आये कथित मतभेद के बाद पूरे देश में विपक्ष हुआ है उग्र

अपहरण की तफ्तीश में खुला हत्या का राज, पुलिस ने किया दफन युवती का श'व बरामद

अपहरण की तफ्तीश में खुला हत्या का राज, पुलिस ने किया दफन युवती का श'व बरामद

आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हत्या कर शव दफन करने की बात कबूली